Thursday, November 17, 2011

सवालों की लिस्ट..............!!!

......एक बात पूछु ???


हाँ ....पूछो ......


..........कुछ बदली हुई सी लग रही हो...कुछ हुआ है क्या ??? कम बोलना, कम हँसना, "गुनगुनाना" भी कम कर दिया है तुमने...... क्यूँ????


पता नहीं !!!


..........मेरे किसी भी सवाल का जवाब पता है तुम्हे?? अच्छा एक बात बताओ, रंगों से तो बहुत प्यार है ना तुम्हे, बहुत दिन हुए "कुछ नया" दिखा नहीं, और बहुत दिनों से तुमने कुछ नया भी.. लिखा नहीं............क्यूँ???


पता नहीं !!!!


.......कुछ बदलाव तो हुआ है.....
........"मौसम" बदल रहा है.....है ना ???


"मौसम" का तो स्वभाव ही है बदलना,जो ना बदले तो मौसम कहाँ????


........हाँ हाँ समझ गया mood swing जैसा कुछ .......है ना????
.......खैर जाने दो, बस इतना बता दो बदलाव सोच में आया है या मौसम में???


....hmm......mood swing बिलकुल सही ............
तुम्हारे इन सवालों की लिस्ट के एवज़ में कुछ लाइन बनाया है बस अभी अभी..सुनोगे ???


.......अब सुना भी दो...


hmm..........
बदलाव तो हुआ है पर सोच के किस हिस्से में ये समझना या समझाना थोडा मुश्किल होगा....
बहुत दिनों से अपनी सोच को तौल रही हूँ, कभी हल्का कभी भारी नज़र आता है,...
हर रोज़ कुछ शब्द आते है ज़हन में,पर लिखते वक़्त न जाने कहाँ गुम हो जाते हैं ......
अब तुम ही बताओ कैसे लिखूं कुछ नया,............??
हर रात सपने में ढेरो रंग बिखरे हुए देखती हूँ,मन करता है सब समेट कर कुछ ऐसा बना दूँ जो मेरी सोच का वो हिस्सा दिखा दे जो "अब" मुझे भी नहीं दिख रहा...
पर जागने पर बहुत कोशिश के बाद भी सपने में देखा हुआ कोई भी रंग याद नहीं आता है....
अब तुम ही बताओ कैसे बनाऊ कुछ नया,............??


...........पता है हर बार बहुत कोशिश करने के बाद भी थोडा ही समझ पाता हूँ......फिर भी एक आखिरी सवाल....
कहीं..
कोई  और ...
तुम्हारे ज़हन ...में.......
है .....क्या???...no offence.....मर्ज़ी है तुम्हारी ज़वाब देना हो तो दो.......


.....इतना डरते हो सवाल पूछने से फिर भी ..हर बार.........सवालों की एक लम्बी लिस्ट लेकर आ जाते हो.......अब पुछा है तो ज़वाब तो देना ही होगा....


"जो तुमने मुझसे पुछा है कोई और ज़हन में है तो नहीं.... बस तुमसे इतना कहना है...
कोई भी शख्स आज तलक इतने कारीब नहीं आया है के जिसपे अपने शब्दों को और रातों को बर्बाद करूँ....."
have never offended by your questions..........अगली बार के लिए तैयार रहूंगी...
 जानती हूँ फिर से एक लम्बी लिस्ट होगी तुम्हारे सवालों की.....


....................................................................................................................................................

RiTti :)


1 comment: