पीले फूल - याद है ना ??
पीले फूल बोहोत पसंद है मुझे,
रास्तों के किनारे पेड़ों पे गुच्छे से लटकते हुए पीले फूल,
पता है ना तुम्हें, याद है?
बताया था एक बार..... बातों बातों में,
वो रास्ता भी दिखाया था.... जहाँ कतारें लगी है इनकी..
कितना सुकून मिलता है इन्हें देख कर...
ऐसा लगता है .... मानों वो पेड़ भी ख़ुशी से ख़ुद पे ओढ़े हुए हैं इनकी चादर
मौसम के ख़ुश होने का एहसास दिलाते हैं ये पेड़ो पे लगे हुए ढेरों पीले फूल...
रास्तों पर बिखरे हुए सूखे पत्ते और पीले फूल....
बोहोत पसंद है मुझे....
बताया था तुम्हें , याद है ना ??
याद है ना.... कहा था तुमने ??
आज मन कुछ ठीक नहीं है...
ले चलोगे ,,,,घुमाने दिखाने ,,,,पीले फूल ???

एक बार कभी शायद Drive पे...
कहा था तुमने मुझसे .... जब अकेली होगी .... मन ठीक नहीं होगा लगेगा कोई नहीं है.... बस एक फ़ोन करना ....आ जाऊँगा ...ले चलूँगा घुमाने ....दिखाने ...पीले फूल ..

Ritti... :)